लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ यहां शुरू हुआ भारी बारिश का दौर, तैनात की गई एनडीआरएफ की 15 टीमें 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 10, 2021 14:32 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 15 दलों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर शुरू। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। एनडीआरएफ की 15 टीमों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। 

मानसून के देश के दूसरे इलाकों तक पहुंचने के साथ ही कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मुंबई में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 15 दलों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। 

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि चार दलों को रत्नागिरी, दो-दो दलों को मुंबई, सिंधुदुर्ग, पालघर, रायगढ़ और ठाणे में तथा एक दल को कुर्ला (पूर्वी मुंबई उपनगर) में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर इन दलों को पहले से ही तैनात किया जा रहा है। 

भारी बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। एनडीआरएफ के एक दल में आमतौर पर 47 कर्मी होते हैं और उनके पास नौकाएं, लकड़ी-खंभे काटने के औजार और बारिश तथा बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट होती है। 

मुंबई में भारी बारिश हुई

मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने से शहर में तथा उसके उपनगरों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे सड़कों और रेल की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी। 

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई, पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।  

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित