लाइव न्यूज़ :

साउथर्न रेलवे ने विरोध-प्रदर्शन के बाद वापस लिया सर्कुलर, स्टाफ को हिंदी और अंग्रेजी में बात करने की दी थी हिदायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 16:03 IST

डीएमके के अध्यक्ष स्टालिन ने इस फैसले को अहंकारी बताया था. उन्होंने कहा कि इसके जरिये रेलवे तमिलनाडु में हिंदी को थोपना चाहती है. उन्होंने कहा कि यह हिंदी को देश की मुख्य भाषा बनाने का लक्ष्य है.

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके के अध्यक्ष स्टालिन ने इस फैसले को अहंकारी बताया था.डीएमके के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के पार्क टाउन में कल बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया था.

साउथर्न रेलवे ने भारी विरोध के बाद अपने उस सर्कुलर को वापस ले लिया है जिसमें रेलवे स्टाफ से केवल और हिंदी और अंग्रेजी में बात करने की बात कही गई थी.

दक्षिण रेलवे ने अपने स्टाफ को यह गाइडलाइन्स जारी किया था कि यात्रियों से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं का इस्तेमाल नहीं करना है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्कुलर वापस ले लिया गया है. डीएमके के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के पार्क टाउन में कल बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया था. 

सभी स्टेशन मास्टर्स को इसका सर्कुलर भेज दिया गया था. साउथर्न रेलवे के जनरल मैनेजर गजानन माल्या ने कहा है कि सर्कुलर केवल ऑपरेटिंग स्टाफ के लिए जारी किया गया था.

एएनआई से बातचीत में माल्या ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया था ताकि रेलवे सिग्नल्स को समझने में लोगों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़े. 

डीएमके के अध्यक्ष स्टालिन ने इस फैसले को अहंकारी बताया था. उन्होंने कहा कि इसके जरिये रेलवे तमिलनाडु में हिंदी को थोपना चाहती है. उन्होंने कहा कि यह हिंदी को देश की मुख्य भाषा बनाने का लक्ष्य है.

 

स्टालिन ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि इसे वापस नहीं लिया गया तो डीएमके पूरे राज्य में हिंदी पर फुल स्टॉप लगा देगी.  

टॅग्स :भारतीय रेलडीएमकेपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया