लाइव न्यूज़ :

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री चित्रा का निधन

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:42 IST

Open in App

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री चित्रा का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नजदीकी पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम करने वाली 56 वर्षीय अभिनेत्री के परिवार में पति और एक बेटी है। तेल के एक बहुत बड़े ब्रांड से जुड़ने के कारण चित्रा को 'नल्लनई' के नाम से भी जाना जाता था। चित्रा ने चेन्नई में सालीग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पारिवारिेक सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज ही होगा। चित्रा का जन्म केरल के कोच्चि शहर में हुआ था और उन्होंने 1990 के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय के जरिए तमिल फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने रजनीकांत, सरथकुमार और प्रभु समेत कई अन्य दिग्गज अभिनेताओं के साथ कई फिल्मों में काम किया। चित्रा ने 1975 में निर्देशक के बालाचंदर की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। चित्रा ने कमल हासन और श्रीविद्या जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया। उन्होंने कई मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। चित्रा ने कई टीवी धारावाहिकों में कार्य किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कांग्रेस नेता वी डी सतीशन, भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन और अन्य नेताओं ने दिग्गज अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी