लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 6 मंजिला इमारत गिराने की तैयारी में नगर निगम, मालकिन का दावा- मामूली दरार है, बिल्डिंग गिराने की जरूरत नहीं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 22, 2020 14:36 IST

दक्षिण दिल्ली के मुनिरका में गुरुवार को छह मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई थी। इमारत के एक तरफ झुकने से मौके पर दहशत फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर रवाना हुई और इमारत में रह रहे करीब 45 किरायेदारों और आसपास रहने वाले करीब 100 लोगों को वहां से निकाला गया। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण दिल्ली नगर निगम एक तरफ झुकी एक छह मंजिला इमारत को गिराने की तैयारी कर ली है। इस बीच इमारत की मालकिन ने कहा है कि इमारत में केवल एक मामूली दरार है और उसे गिराने की जरूरत नहीं है।इमारत की मालकिन ने इसी के साथ कहा, ''हमें सरकार से मुआवजा नहीं मिला है। हमारा सारा सामान अब भी इमारत के अंदर है।''

दक्षिण दिल्ली नगर निगम एक तरफ झुकी एक छह मंजिला इमारत को गिराने की तैयारी कर ली है। इस बीच इमारत की मालकिन ने कहा है कि इमारत में केवल एक मामूली दरार है और उसे गिराने की जरूरत नहीं है। इमारत की मालकिन ने इसी के साथ कहा, ''हमें सरकार से मुआवजा नहीं मिला है। हमारा सारा सामान अब भी इमारत के अंदर है।''

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के मुनिरका में गुरुवार को छह मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई थी। इमारत के एक तरफ झुकने से मौके पर दहशत फैल गई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े पांच बजे इमारत एक तरफ झुक गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर रवाना हुई और इमारत में रह रहे करीब 45 किरायेदारों और आसपास रहने वाले करीब 100 लोगों को वहां से निकाला गया। 

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही दिल्ली नगर निगम की टीमें और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों के साथ सब डिविजनल मजिस्ट्रेट घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस के मुताबिक, एक तरफ झुकने वाली यह इमारत जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के उत्तरी द्वार के सामने है। 

वहीं, जवाहरलाल नेहरु छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने प्रभावितों के रहने के लिए वैकल्पिक इंतजाम होने तक अपने कार्यालय में ठहरने की पेशकश की है। छात्र संघ ने दिल्ली सरकार से प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी बसेरे और मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया