लाइव न्यूज़ :

गोवा : सीएम मनोहर पर्रिकर की जगह श्रीपद नाइक हो सकते हैं विकल्प, सुबगुहाट तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2018 11:47 IST

भारतीय जनता पार्टी मनोहर पर्रिकर की जगह केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को गोवा की कमान जल्द सौंपने वाली है।

Open in App

पणजी, 19 सितंबर: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर  पर्रिकर  इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। ऐसे में गोवा की राजनीति में अपनी सत्ता जमाने के लिए कांग्रेस पूरी कोशिश में जुट गई है। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि राज्यपाल को विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाकर बहुमत साबित करवाना चाहिए। ऐसे में एनडीटीवी की खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मनोहर  पर्रिकर  की जगह केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को गोवा की कमान जल्द सौंपने वाली है। 

खबर के अनुसार  श्रीपद नाइक को पार्टी ने गोवा के लिए पर्रिकर की जगह चुना है। जिस तरह से बार बार मुख्यमंत्री मनोहर  पर्रिकर  की तबियत खराब हो रही है कांग्रेस का इस पर कहना है कि राज्य में दूसरा सीएम अब बनना चाहिए। गोवा में कांग्रेस के विधायकों ने मंगलवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें बीजेपी सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश देने के लिए कहा है। हांलाकि श्रीपद नाइक के नाम पर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन सुबगुहाट तेज जरूर हो गई है ।पर्रिकर अग्नाशय की समस्या से पीड़ित हैं और इस साल अमेरिका में लगभग तीन माह तक उपचार कराने के बाद वह जून में स्वदेश लौटे थे।

विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि राज्यपाल को विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाकर बहुमत साबित करवाना चाहिए। कावलेकर ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अगले तीन-चार दिनों में इस मुद्दे पर उन्हें अवगत कराएंगी। राज्यपाल के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस विधायकों ने कहा कि 40 सदस्यीय विधानसभा में पर्रिकर के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास बहुमत से कम आंकड़े हैं और सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पास आवश्यक संख्या है।  सिन्हा के साथ मुलाकात के बाद कावलेकर ने संवाददाताओं से कहा है कि राज्य सरकार सदन में साबित करे कि उसके पास बहुमत है अन्यथा हम दिखाएंगे कि हमारे पास उनसे ज्यादा विधायक हैं।

गोवा के 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के 16 विधायक हैं। गोवा फॉरर्वड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), राकांपा और निर्दलियों के सहयोग से राज्य का शासन भाजपा चला रही है। विधानसभा में भाजपा के 14 विधायक, जीएफपी और एमजीपी के तीन-तीन सदस्य और राकांपा का एक सदस्य है। तीन निर्दलीय विधायक हैं। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह