लाइव न्यूज़ :

कोलकता के दुर्गा पूजा पंडालों में लगाई जी रही है Sonu Sood की मूर्ति, जानें अभिनेता ने ट्वीट कर क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: October 21, 2020 20:00 IST

अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना संकट के समय में बसों की व्यवस्था करने से लेकर केरल की महिलाओं को एयरलिफ्ट करने और टोल फ्री नंबर देकर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर ‘एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। कोलकता के केस्टोपुर प्रफुल्ल कानन पचीम अदीबश ब्रिंडो पूजा में सोनू सूद की मूर्ति लगाई गई है।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद देश भर के मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई थी। देश के अलग-अलग राज्यों में मजदूरी के लिए गए लोगों के पास न तो रोजगार था और न ही घर लौटने का कोई साधन। ऐसे समय में लाखों लोग दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों से पैदल ही अपने घरों की तरफ निकलने लगे।

प्रवासी मजदूरों के इस दर्द को देख मुंबई में अभिनेता सोनू सूद से रहा नहीं गया और वह मदद के लिए आगे आ गए। इसके बाद सोनू सूद हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए और उनके घर जाने का व्यवस्था करने लगे।

अब खबर मिल रही है कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के काम की वजह से कोलकाता में कुछ दुर्गा पंडालों की थीम बन गए हैं। कोलकाता की पूजा पंडाल में अभिनेता सोनू सूद को शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर को साझा करते हुए सोनू सूद ने कहा कि मेरा अब तक का यह सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसके अलावा, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जिंदगी का मूल धन बटोरना नहीं बांटना है।

बता दें कि केस्टोपुर प्रफुल्ल कानन पचीम अदीबश ब्रिंडो पूजा में सोनू सूद की मूर्ति लगाई गई है। 18 साल से आयोजित हो रही इस पूजा पंडाल में कोरोना संकट के दौरान की पांच घटनाओं को दिखाया गया है। एक दृश्य में अभिनेता सोनू सूद का एक मिट्टी का मॉडल लगाया गया है जो प्रवासी मजदूरों के एक समूह को बस में लाने में मदद करते दिख रहे हैं।

पिछले दिनों सोनू सूद को उनके नेक काम के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। अभिनेता ने कोरोना संकट के दौरान फंसे प्रवासियों की निस्वार्थ भाव से मदद की है। लोगों के लिए भोजन, बसों, ट्रेनों और विदेश में फंसे छात्रों को चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करके वापस लाने, बच्चों को मुफ्त इलाज, शिक्षा मुहैया करवाने वाले और नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें सम्मानित किया है।

सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर ‘एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवार्ड 29 सितंबर को वर्चुअल सेरेमनी के दौरान दिया गया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सोनू सूद ने पिछले दिनों प्रवासी रोजगार मुहिम शुरू की थी। सोनू ने संकट के समय में बसों की व्यवस्था करने से लेकर केरल की महिलाओं को एयरलिफ्ट करने और टोल फ्री नंबर देकर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया है। 

टॅग्स :सोनू सूददुर्गा पूजाकोलकाताट्विटरकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए