लाइव न्यूज़ :

"सोनिया जी आप तानाशाह नहीं हैं, यहां की रानी नहीं हैं..." निशिकांत दुबे ने साल 2012 के सदन की घटना को याद करते हुए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 15:25 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही बहस में हिस्सा लेते हुए सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में सोनिया गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला सांसद दुबे ने 2012 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक के वक्त हुई घटना का जिक्र कियाउन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त सोनिया गांधी ने बिल का विरोध कर रहे सपा सांसद का कॉलर पकड़ा था

नई दिल्ली: झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला बोला है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सदन में बोलते हुए साल 2012 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक की याद दिलाई और कहा कि उस दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सदन की कार्रवाही के दौरान बेहद उत्तेजित हो गई थीं और उन्होंने कथिततौर पर सदन में तानाशाही दिखाते हुए एक सदस्य का कॉलर पकड़ने का प्रयास किया था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार निशिकांत दुबे ने साल 2012 में लोकसभा में हुई कथित घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी सदन में कांग्रेस नेता वी नारायणसामी एससी/एसटी के लिए प्रमोशनल कोटा पर बिल पेश कर रहे थे और बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के तत्कालीन सांसद यशवीर सिंह ने बिल उनके हाथ से छीन लिया था और उसे फाड़ दिया था।

भाजपा सांसद दुबे ने कहा, "हम सभी गवाह रहे हैं कि इसी संसद में मैडम सोनिया गांधी जी सबसे पहले सांसद यशवीर सिंह का कॉलर पकड़ने आई थीं।''

उन्होंने कहा, "उस समय मैंने सोनिया गांधी जी से कहा था कि आप हमारी तानाशाह नहीं हैं, आप यहां की रानी नहीं हैं, सदन में अपनी बात मनवाने के लिए आप हिंसा का सहारा नहीं ले सकती हैं।"

इस टिप्पणी के साथ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे में मौजूदा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर कटाक्ष करते हुए कहा, "उस समय मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अगर सदन में भाजपा के सांसद न होते तो समाजवादी पार्टी के सांसद यशवीर सिंह बच नहीं पाते। सोनिया जी, आपने और कांग्रेस ने सांसदों को मारने की कोशिश की थी।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसBJPसंसदमहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह