लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के संबोधन से पहले सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर दिया देश के नाम संदेश, जानिए क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 14, 2020 07:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की, जिसकी अवधि मंगलवार को खत्म हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी देश के सभी लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है। सोनिया गांधी ने कहा- इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं।

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज ( 14 अप्रैल) सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ठीक इसके कुछ घंटे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना एक वीडियो जारी कर संदेश दिया है। वीडियो को कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा है, ''कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश, कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी "देशभक्ति" कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद।''

वीडियो में सोनिया गांधी कह रही हैं, ''मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे। सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं। आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सब दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुनी या गमछा लगाकर आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें। आज कोरोना से इस संकट से निपटने में आप सबका डट कर खड़ रहने से ज्यादा बड़ी शक्ति और क्या हो सकती है।''

पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू 21 दिन के लॉकडाउन के अंतिम दिन मंगलवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर जनता उत्सुक है। राज्यों के साथ व्यापक तौर पर हुई चर्चा के बाद लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिखी थी। इस बीच, यह उम्मीद बढ़ी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रमवार तरीके से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक विस्तार देने की आधिकारिक घोषणा की। इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।''

टॅग्स :कोरोना वायरससोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन