बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर सोनिया गांधी ने दुख जताया, सीएम नीतीश ने कहा-राजनीति में अमूल्य योगदान रहा

By भाषा | Published: August 19, 2019 02:37 PM2019-08-19T14:37:13+5:302019-08-19T14:37:13+5:30

सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए जगन्नाथ मिश्र कई मौकों पर समाज के वंचित लोगों और हाशिये पर मौजूद वर्गों के लिए खड़े हुए। वह लंबे समय तक याद किए जाएंगे।’’

Sonia Gandhi expressed grief over the death of former Bihar Chief Minister Jagannath Mishra, CM Nitish said - there was invaluable contribution in politics | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर सोनिया गांधी ने दुख जताया, सीएम नीतीश ने कहा-राजनीति में अमूल्य योगदान रहा

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Highlightsगौरतलब है कि मिश्र का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 82 वर्षीय मिश्र कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि मिश्र ने हमेशा कमजोर तबकों की आवाज उठाई और लंबे समय तक उन्हें याद किया जाएगा।

सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए जगन्नाथ मिश्र कई मौकों पर समाज के वंचित लोगों और हाशिये पर मौजूद वर्गों के लिए खड़े हुए। वह लंबे समय तक याद किए जाएंगे।’’

गौरतलब है कि मिश्र का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 82 वर्षीय मिश्र कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कैंसर रोग से पीड़ित, 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने दिल्ली में आज सुबह अंतिम सांस ली। राज्यपाल फागू चौहान ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मिश्र एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और अर्थशास्त्र के विद्वान प्राध्यापक थे। उन्होंने तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री के रूप में इस प्रदेश एवं देश की सेवा की। उनके निधन से देश को, विशेषकर बिहार प्रान्त के राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि मिश्र एक प्रख्यात राजनेता एवं शिक्षाविद थे जिनका बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में भी अमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी जगन्नाथ मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । बिहार सरकार ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक तथा उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की है। 

Web Title: Sonia Gandhi expressed grief over the death of former Bihar Chief Minister Jagannath Mishra, CM Nitish said - there was invaluable contribution in politics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे