लाइव न्यूज़ :

Video: नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कथित 'चादर' चढ़ाने का कुछ लोगों ने किया प्रयास और फिर....., उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दिए जांच के आदेश

By आजाद खान | Updated: May 16, 2023 13:36 IST

घटना पर बोलते हुए फड़नवीस के कार्यालय द्वारा एक ट्वीट भी किया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि "उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक निश्चित भीड़ के जमा होने की कथित घटना पर प्राथमिकी दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक के एक मंदिर में कथित तौर पर 'चादर' चढ़ाने का एक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे त्र्यंबकेश्वर मंदिर का बताया जा रहा है। ऐसे में इस मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

मुंबई:  महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर एक दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोग नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में घुसना चाह रहे थे और वहां पर 'चादर' चढ़ाना चाह रहे थे। ऐसे में मंदिर के गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका है। 

ऐसे में घटना के सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को इसके जांच के आदेश दे दिए है। यही नहीं देवेंद्र फड़नवीस द्वारा इस मामले में एक एसआईटी का गठन करते हुए इस पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कथित तौर पर एक समुदाय के कुछ लोग नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि कथित तौर पर दो शख्स अपने सर पर मजारों पर चढ़ाने वाले 'चादर' रखे हुए है और वे मंदिर के गेट के तरफ जा रहे है। यह वीडियो पीछे से शूट किया गया है कि जिसमें उन लोगों को मंदिर में जाते हुए देखा गया है और उनके साथ कुछ बच्चे भी शामिल थे जो इस भीड़ के साथ शामिल थे। 

क्लिप के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि वो लोग उन 'चादर' को लेकर मंदिर के गेट के जरिए अंदर घुस जाते है और इस दौरान मंदिर को गार्ड कर रहे सुरक्षाकर्मियों से उनकी बातचीत होती है। वायरल रहे क्लिप में गार्ड द्वारा उनसे बात करते और गेट पर ही उन्हें रोकते हुए भी देखा गया है। हालांकि इसके बाद क्या हुआ इसका पता नहीं चल सका है क्योंकि वीडियो यही खत्म हो गया है। 

देवेंद्र फड़नवीस ने दिए जांच के आदेश

ऐसे में घटना के सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसके जांच के आदेश दे दिए है। इस बारे में फड़नवीस के कार्यालय द्वारा ट्वीट करते हुए यह लिखा गया है कि "उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक निश्चित भीड़ के जमा होने की कथित घटना पर प्राथमिकी दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।"

यही नहीं ट्वीट में आगे लिखा गया है कि "उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। एसआईटी न केवल इस साल की घटना की जांच करेगी, बल्कि पिछले साल की घटना की भी जांच करेगी, जब एक भीड़ मुख्य प्रवेश द्वार के माध्यम से त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गई थी।" 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए