लाइव न्यूज़ :

भारत में आगामी दिनों में कोविड-19 के कुछ और टीके आएंगे : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली/रियाद, 27 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि इस महीने भारत में दुनिया का कोविड-19 का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद आगामी दिनों में कुछ और टीके आएंगे।

ऑनलाइन ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मौजूदा संकट दुनिया को नया आकार देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2020 से मानवता केवल एक चीज को याद रखेगी कि जानलेवा वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचायी। लेकिन, इसके साथ ही यह भी याद किया जाएगा कि विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र रिकॉर्ड समय में इससे मुकाबला के लिए किस तरह तैयार हो गया।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महामारी के कारण राष्ट्रवाद भी बढ़ा है, लेकिन इसने यह भी दिखाया कि वैश्विक स्तर पर सहयोग एक-दूसरे के लिए कितना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मानवता को स्पष्ट संदेश मिला है कि किसी भी चीज की तुलना में स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें इससे पहले कभी इतना अहसास नहीं हुआ था कि हम सबके लिए वैश्विक सहयोग कितना जरूरी है। इसलिए, इसका इनाम सबको मिलना चाहिए, चाहे कहीं भी यह विकसित हुआ हो।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान टेलीमेडिसिन सेवा का भी तेजी से विस्तार हुआ और इस दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में कई ‘स्टार्टअप’ की भी शुरुआत हुई।

मंत्री ने कहा कि भारत ने 16 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया तथा और टीकों पर काम चल रहा है। उन्होंने निवेशकों को भी आश्वस्त किया कि भारत की प्रगति की रफ्तार जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?