लाइव न्यूज़ :

सैनिकों ने कश्मीर में बर्फबारी के बीच महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी कश्मीर घाटी में जब इस सप्ताह भारी बर्फबारी के चलते आम जनजीवन प्रभावित था तब सेना के जवानों ने कुपवाड़ा में एक गर्भवती महिला को करीब दो किलोमीटर घुटने तक बर्फ में चलकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

महिला ने बाद में करालपुरा अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया।

सूत्रों ने बताया कि सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा के करालपुरा में भारतीय सेना के कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) को मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे फरकियां गांव निवासी मंजूर अहमद शेख की एक कॉल आयी।

शेख ने सेना को सूचित किया कि उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ेगा।

सूत्रों ने कहा कि जब कॉल आयी तो करीब 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण, न तो सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा वाहन और न ही नागरिक परिवहन वाहन ही बर्फ से भरी सड़कों पर चल सकते थे।’’

स्थिति की गंभीरता और परिवार की मुश्किलों को समझते हुए सेना के जवान और करालपुरा में एक नर्सिंग सहायक कुछ चिकित्सीय चीजों के साथ समय पर उनके घर पहुंचे।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘सैनिकों ने घुटने तक बर्फ में करीब दो किलोमीटर चलते हुए महिला और परिवार को उस जगह तक पहुंचाया जहां से उसे करालपुरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर, महिला को तुरंत चिकित्सकीय कर्मियों ने देखा। भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय के चलते अस्पताल में कर्मचारी पहले से तैयार थे।’’

सूत्रों ने कहा कि परिवार और नागरिक प्रशासन ने सेना इकाई को उसके मानवीय प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ लड़के के जन्म के बाद उसके पिता सभी सैनिकों को मिठाई बांटने के लिए कंपनी ऑपरेशन बेस आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर