लाइव न्यूज़ :

सैन्य तख्तापलट का शिकार होने वाला तीसरा पश्चिमी अफ्रीकी देश बना बुर्किना फासो, राष्ट्रपति बंधक बनाए गए, सीमाएं बंद

By विशाल कुमार | Updated: January 25, 2022 10:51 IST

कैप्टन सिदसोरे कबेर औएद्राओगो ने कहा कि गहराते इस्लामी विद्रोह और संकट से निपटने में राष्ट्रपति की अक्षमता की वजह से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण सैनिक काबोरे के राष्ट्रपति कार्यकाल को समाप्त कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे18 महीने में सैन्य तख्तापलट का शिकार होने वाला बुर्किना फासो तीसरा पश्चिमी अफ्रीकी देश है।इससे पहले विद्रोही सैनिकों ने दिन में एक सैन्य अड्डे पर कब्जा कर लिया था।नए सैन्य शासन ने कहा कि उसने बुर्किना फासो के संविधान और ‘नेशनल असेंबली’ को भंग कर दिया है।

औगाडोउगोउ: सरकारी टेलीविजन पर सोमवार को 10 से अधिक विद्रोही सैनिकों ने घोषणा की कि बुर्किना फासो पर अब जुंटा (सेना) का नियंत्रण है। इससे पहले बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को बागी सैनिकों ने बंधक बना लिया था। यह पिछले 18 महीने में तीसरा पश्चिमी अफ्रीकी देश है, जहां इस्लामी चरमपंथ से सरकार के निपटने के तौर-तरीकों को लेकर सेना ने तख्तापलट किया है।

कैप्टन सिदसोरे कबेर औएद्राओगो ने कहा कि सुरक्षा एवं बहाली के इस देशभक्ति आंदोलन (पैट्रियोटिक मूवमेंट) ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया है। गहराते इस्लामी विद्रोह और संकट से निपटने में राष्ट्रपति की अक्षमता की वजह से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण सैनिक काबोरे के राष्ट्रपति कार्यकाल को समाप्त कर रहे हैं।

अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे कहां हैं। जुंटा के प्रवक्ता ने कहा कि केवल तख्तापलट किया गया है, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंचाई गई, उन सभी को सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।’’

नाम उजागर ना करने की शर्त पर विद्रोह में शामिल एक सैनिक ने बताया कि काबोरे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नए सैन्य शासन ने कहा कि उसने बुर्किना फासो के संविधान और ‘नेशनल असेंबली’ को भंग कर दिया है। देश की सीमाएं भी बंद हैं और रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

औएद्राओगो ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि देश के नए नेता चुनाव कराने के लिए एक ऐसा समय का निर्धारण करेंगे, जो ‘‘सभी को स्वीकार्य हो।’’ 

सरकारी प्रसारणकर्ता ‘आरटीबी’ पर पढ़ी गई इस विज्ञप्ति पर देश के नए सैन्य नेता लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो दामिबा के हस्ताक्षर थे। वह सोमवार की घोषणा के दौरान कैमरे के सामने आए बिना प्रवक्ता के पास बैठ थे। 

उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे के आवास के पास रविवार देर रात गोलियों की आवाज सुनी गईं थी। इससे पहले विद्रोही सैनिकों ने दिन में एक सैन्य अड्डे पर कब्जा कर लिया था। 

काबोरे के राजनीतिक दल ने एक बयान में विद्रोही सैनिकों पर राष्ट्रपति और एक अन्य सरकारी मंत्री की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि औगाडोउगोउ में राष्ट्रपति आवास ‘‘भारी हथियारों से लैस लोगों’’ से घिरा हुआ है।

काबोरे, वर्ष 2015 से ही राष्ट्रपति हैं और नवंबर 2020 में एक बार फिर वह राष्ट्रपति चुने गए थे। वह तभी से विरोध का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले देश के प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया था और मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्यों को बदल दिया था।

कभी शांतिपूर्ण रहे इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही है, क्योंकि अलकायदा और इस्लामिक स्टेट समूह के हमले यहां बढ़ रहे हैं। हाल के वर्षों में हजारों लोग मारे गये हैं और करीब 15 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’