सोशल मीडिया तस्वीर: केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
By भाषा | Published: February 22, 2019 05:15 AM2019-02-22T05:15:06+5:302019-02-22T05:15:06+5:30
केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने बृहस्पितवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है
केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने बृहस्पितवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर उनका अपमान किया जा रहा है और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है।
दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए एक जवान के ताबूत के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा से की गई अपनी एक शिकायत में उन्होंने कहा कि शहीद वी वी वसंत कुमार के घर जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत अभियान चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री शहीद जवान के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे।उन्होंने अपने वकील के जरिए शिकायत की है। इसमें उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।