लाइव न्यूज़ :

VIDEO:स्मृति ईरानी ने अपने हाथ से खोला बीमार महिला के लिए एंबुलेंस का दरवाजा, पहुंचाया अस्पताल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 22, 2019 16:21 IST

ऐसा पहली दफा नहीं है जब स्मृति ईरानी ने मानवीय संवेदनाओं को ऊपर रखा हो, वह अक्सर लोगों के बीच देखी जाती हैं। अमेठी से चुनाव जीतने में लोगों से उनके इस जुड़ाव की बड़ी भूमिका रही।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीमार महिला के लिए अपने काफिले में शामिल एंबुलेंस का दरवाजा अपने हाथ से खोला।स्मृति ईरानी शनिवार को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के साथ अमेठी के बरौलिया गांव पहुंची थीं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एक बीमार महिला की मदद करते हुए दिखाई दे रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो ट्वीट किया है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में स्मृति ईरानी अपने हाथ से बीमार महिला के लिए एंबुलेंस का दरवाजा खोलते हुए दिखाई दे रही हैं और उसके परिजनों से बात करते हुए भी।

एएनआई के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले में शामिल एंबुलेस से बीमार महिला को अस्पताल भेजा गया। वीडियो में स्मृति ईरानी काफी सक्रिय और बीमार महिला के लिए फिक्रमंद नजर आ रही हैं। वीडियो में और भी कई लोग दिखाई दे रहे हैं जो संभवत: केंद्रीय मंत्री द्वारा की जा रही मदद के चश्मदीद बनने के लिए जमा हुए होंगे।

मौके पर पुलिस बल भी दिखाई दे रहा है। बीमार महिला अपने पैरों से चलने मे असमर्थ दिख रही हैं और उसे कुछ लोग सहारा देकर एंबुलेंस में बैठाने के लिए मदद करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बातचीत में जो सुनाई दे रहा है उससे यह समझ में आया कि महिला को गौरीगंज के जिला अस्पताल में ले जाने की बात हो रही है। 

ऐसा पहली दफा नहीं है जब स्मृति ईरानी ने मानवीय संवेदनाओं को ऊपर रखा हो, वह अक्सर लोगों के बीच देखी जाती हैं। अमेठी से चुनाव जीतने में लोगों से उनके इस जुड़ाव की बड़ी भूमिका रही।

बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची थीं। वह अमेठी के गांव बरौलिया गई थीं। इस गांव के पूर्व प्रधान और बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह की बीती 25 मई को हत्या कर दी गई थी और स्मृति ईरानी ने दिवंगत नेता की अर्थी को कंधा भी दिया था। पूर्व प्रधान के साथ गोवा के वर्तमान सीएम प्रमोद सावंत पांच वर्ष पहले एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर चुके हैं। यह बात उन्होंने ही गांव पहुंचकर मीडिया से कही और सुरेंद्र सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया। 

राजनीतिक पंडित मानते हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से हारने के बाद भी स्मृति ईरानी जमीनी स्तर पर अमेठी में काम करती रहीं और लोगों के बीच दिखीं, जिसके दम पर 2019 के चुनाव में वह राहुल को वहां हरा पाईं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशस्मृति ईरानीअमेठीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया