लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अजय राय के 'लटके-झटके' वाले बयान पर बोलीं स्मृति ईरानी- अगर गांधी परिवार को ऐसी भाषा पसंद है तो नेता माफी क्यों मांगेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 20, 2022 16:32 IST

कांग्रेस नेता अजय राय के 'लटके-झटके' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि अगर वे भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों, महिला नेताओं का अपमान करते हैं तो गांधी परिवार खुश होगा?

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसी कई टिप्पणियां गांधी परिवार की मौजूदगी में की गईं।स्मृति ईरानी पर दिए अपने बयान को लेकर अजय राय ने माफी मांगने से मना कर दिया।राय ने कहा कि यह हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नेता स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा था कि वह सिर्फ 'लटके-झटके' दिखाने के लिए अमेठी आती हैं। इस बयान के बाद भाजपा ने राय और कांग्रेस पर चौतरफा हमला किया। इस बीच ईरानी ने मंगलवार को कहा, "कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि अगर वे भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों, महिला नेताओं का अपमान करते हैं तो गांधी परिवार खुश होगा?"

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "ऐसी कई टिप्पणियां गांधी परिवार की मौजूदगी में की गईं। अगर गांधी परिवार को ऐसी भाषा पसंद है तो नेता माफी क्यों मांगेंगे।" इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय के बयान को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। 

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से यह सवाल भी किया कि क्या वह राय द्वारा राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के बाबत की गई घोषणा को पक्का समझें। स्मृति ईरानी से ट्वीट कर पूछा था, "सुना है राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?"

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए अपने बयान को लेकर अजय राय ने माफी मांगने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। यह हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। यह असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं माफी क्यों मांगूं?" बता दें, राय के बयान को लेकर कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीBharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?