लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वायनाड में फंसे अमेठी के मजदूरों की स्मृति ईरानी ने नहीं की थी मदद, केरल CM पिनाराई विजयन ने बताया प्रोपेगेंडा

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2020 15:24 IST

बीते कई दिनों से यह खबर चल रही थी कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में अमेठी के रहने वाले फंसे कुछ मजदूरों की मदद की। जिसके बाद सीएम पिनाराई विजयन इस खबर को ख़ारिज किया।

Open in App
ठळक मुद्देखबर थी कि स्मृति ईरानी ने वायनाड में फंसे कुछ मजदूरों की मदद की। इस रिपोर्ट को केरल के CM पिनाराई विजयन ने खारिज किया है

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रचार के रूप में उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि वायनाड में अमेठी के रहने वाले फंसे कुछ मजदूरों की मदद के लिए स्मृति ईरानी सामने आईं। बता दें कि वायनाड से कांग्रेस के राहुल गांधी संसद हैं।  

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेठी संसदीय क्षेत्र के कुछ मजदूर कमाने के लिए वायनाड में थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते मजदूरी भी बंद हो गई और वे लोग घर भी नहीं लौट सके। जिसके बाद मजदूरों ने मदद के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार लगाई थी। इसकी खबर मिलते ही स्मृति ईरानी फूड पैकेट के साथ-साथ अन्य राहत सामग्री भी भेजकर हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने के लिए आश्वस्त भी किया है।

आरएसएस के मुखपत्र 'आर्गेनाइजर' में में यह रिपोर्ट थी जिसका टाइटल था, 'स्मृति ईरानी ने अमेठी के मजदूर जो राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में फंसे थे, की मदद की।' रिपोर्ट में कहा गया कि ईरानी के वक्त रहते एक्शन लेने की वजह से वायनाड के अंतर्गत आने वाले मल्लपुरम में 35 प्रवासी मजदूरों को बचाया गया। 

एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री पी विजयन ने कोरोना वायरस को लेकर हुई बैठक के बाद मीडिया सामने इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा, 'जब हमने इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि 41 प्रवासी मजदूर एक जगह पर एक साथ रह रहे थे। पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें 25 किट सौंपी क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह खुद से खाना बना लेंगे। उनके पास खाने की कोई कमी नहीं है।'

सीएम विजयन ने आगे कहा, 'हम देख रहे हैं कि आर्गेनाइजर द्वारा इस प्रचार का तरीका अपनाया गया है। जिसके बाद यह फैलाया गया है कि स्मृति ईरानी के समय रहते हस्तक्षेप करने पर अमेठी के भूखे मजदूरों की मदद की गई। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों व राज्य के लोगों की हर संभव मदद कर रही है। इस समय इस तरह का कोई मुकाबला नहीं होना चाहिए या दुष्प्रचार नहीं होना चाहिए या राज्य सरकार के प्रयासों को नीचा नहीं दिखाया जाना चाहिए।' 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए