लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेराल्ड मामले में स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप, कहा- खबर ना छपे इसलिए गए कोर्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 13:56 IST

Smriti Irani Press Conference Updates, Highlights in Hindi: स्मृति ईरानी ने कहा है कि गांधी परिवार ने करोड़ों की कंपनी 50 लाख में खरीदी है। साथ ही कांग्रेस की नीतियों की वजह से बैंकों को घाटा हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: नेशनल हेराल्ड मामले में स्मृति ईरानीराहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी की है। स्मृति ईरानी ने प्रेस कांफ्रेस करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि राहुल और सोनिया गांधी दोनों ही सवालों के घेरे में हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राहुल इनकम टैक्स रोकने और मीडिया में खबर छापने से रोकने के लिए कोर्ट गए। गांधी परिवार हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने करोड़ों की कंपनी 50 लाख में खरीदी है। कांग्रेस की नीतियों की वजह से बैंकों को घाटा हुआ है।

रघुराम राजन के बयान पर बात करते हुए उन्होंने कहा है- 'कल कांग्रेस का बुरी तरह एक्सपोज गई। रघुराम राजन का बयान स्पष्ट रूप से साबित करता है कि कांग्रेस ही एनपीए में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी करदाता के पैसे गड़बड़ करना चाहते थे।'

प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों द्वारा मेहुली चोकसी से जुड़े सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'ये सवाल जांच एंजेंसियों से पूछी जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री के तौर पर मुझे इस सवाल का जवाब नहीं देना है।'

गौरतलब है कि सोमवार (10 सितंबर) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने बैंकों के एनपीए के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। रघुराम राजन ने संसदीय समिति को जवाब देते हुए कहा था कि बैंकों के अधिक नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स (NPA) के लिए बैंकर्स और आर्थिक मंदी के साथ फैसले लेने में यूपीए-एनडीए सरकारों ने सुस्ती दिखाई है। सबसे अधिक बैड लोन साल 2006-2008 के बीच यूपीए सरकार के समय में दिए गए हैं।

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधीसोनिया गाँधीआरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब