लाइव न्यूज़ :

नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा से ढाई करोड़ रुपये कीमत का स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:17 IST

Open in App

पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने बृहस्पतिवार की रात नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा बॉर्डर से करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत का स्मैक बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक नेपाली नागरिक है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त के दौरान रुपईडीहा-नेपालगंज मार्ग पर रुपईडीहा कस्बा निवासी जुनैद उर्फ मंजन और सेबू तथा नेपाली नागरिक रनबीर सोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से 241 ग्राम स्मैक, करीब 70 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा, 5,500 रुपये भारतीय मुद्रा और तीन मोबाइल बरामद किए। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस कानून एवं अन्य सुसंगत कानूनों के तहत अलग अलग तीन मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रूपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 41 लाख रुपये आंकी गयी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब