लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु और मैसूरू में आतंकवादियों के स्लीपर सेल सक्रिय, तटीय कर्नाटक और बंगाल की खाड़ी में गतिविधि तेजः मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 17:24 IST

मैसूरू में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तटीय कर्नाटक और कर्नाटक के कुछ अंदरूनी इलाकों में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंधित आतंकवादियों की गतिविधि का संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री ने कहा, ‘‘ बेंगलुरु और मैसूरू में स्लीपर सेल होने का अंदेशा है। इसलिए एनआईए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।खुलासे का हवाला देते हुए बोम्मई ने कहा कि एजेंसी ने कश्मीर और बांग्लादेशी चरमपंथियों पर जोर दिया हुआ है।

कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि बेंगलुरु और मैसूरू में आतंकवादियों के स्लीपर सेल सक्रिय हैं व तटीय कर्नाटक और बंगाल की खाड़ी में उनकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

मैसूरू में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तटीय कर्नाटक और कर्नाटक के कुछ अंदरूनी इलाकों में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंधित आतंकवादियों की गतिविधि का संदेह है।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ बेंगलुरु और मैसूरू में स्लीपर सेल होने का अंदेशा है। इसलिए एनआईए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।’’ उन्होंने चेताया कि जेएमबी ने तटीय कर्नाटक और राज्य के अंदरूनी हिस्सों में ही अपनी गतिविधियों का विस्तार नहीं किया है बल्कि बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर के तटीय क्षेत्रों में भी किया है।

एनआईए की ओर से हाल में दिल्ली में किए गए खुलासे का हवाला देते हुए बोम्मई ने कहा कि एजेंसी ने कश्मीर और बांग्लादेशी चरमपंथियों पर जोर दिया हुआ है। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की गतिविधियां बढ़ी हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘ इस स्थिति में, हमारी पुलिस अलर्ट पर है, खासकर, बेंगलुरु और मैसूरू में। हम सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की जांच कर रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं और उनका विश्लेषण कर रहे हैं।’’ इस हफ्ते के शुरू में, मंत्री ने बेंगलुरु विशिष्ट आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) गठित करने का ऐलान किया था।

यह दस्ता एनआईए के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु-विशिष्ट एटीएस एक नवंबर से कामकाज करना शुरू करेगा। कर्नाटक के पास अपना एटीएस पहले से है। बीते एक साल में बेंगलुरु के आसपास के इलाकों से जेएमबी के कई संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी हुई और उनके पास से विस्फोटक उपकरण तथा अन्य सामग्री बरामद की गई थी जिसके बाद एटीएस गठित करने पर निर्णय किया गया।

एनआईए के मुताबिक, ये आतंकवादी पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दो अक्टूबर 2014 को हुए विस्फोट में शामिल रहे हैं। इस विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। वे बेंगलुरु के आसपास छुपे हैं।

टॅग्स :कर्नाटकबांग्लादेशजम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत