लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, पांच दर्जन लोग घायल

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:48 IST

Open in App

मथुरा, 21 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार को बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तथा करीब पांच दर्जन लोग घायल हो हए। घायलों में कई लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर दरभंगा से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर बस महावन के किशनपुर-अलीपुर गांव के बीच ‘एक्सल’ टूट जाने से बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मृत्यु हो गई जबकि 59 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस बस में 95 लोग थे।

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे जाम हो गया और दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटवाकर मार्ग चालू कराया गया। दुर्घटना में घायल दरभंगा निवासी चांद की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बस चालक और दोनों क्लीनर फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक