लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के समुद्री डाकुओं के हमले में तमिलनाडु के छह मछुआरे जख्मी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:26 IST

Open in App

नगापत्तिनम (तमिलनाडु), 23 मार्च कोडियाकराई तट के करीब कथित रूप से श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं द्वारा बीच समंदर में किए गए हमले में तमिलनाडु के छह मछुआरे जख्मी हो गए।

तटीय सुरक्षा समूह पुलिस के मुताबिक, तमिलनाडु के नगापत्तिनम जिले के सेरुथुर गांव के मछुआरे जब सोमवार रात को कोडियाकराई तट के दक्षिण पूर्वी में 13समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया।

वे 21 मार्च को कोडियाकराई से समुद्र में गए थे।

उन्होंने बताया कि श्रीलंका के 15 समुद्री डाकू तेज गति वाली दो छोटी नौकाओं में आए और तमिल मछुआरों पर लोहे की छड़ों से ‘हमला’ कर दिया और उनकी मछलियां, मछली पकड़ने के जाल, जीपीएस उपकरण समेत सभी कीमती सामान छीन लिए और उन्हें पानी में धकेल कर भाग गए।

घायल मछुआरे करीब एक घंटे तक पानी में संघर्ष करते रहे।

नगापत्तिनम के मुछआरों का एक अन्य समूह घटनास्थल के करीब से गुजर रहा था, उसने उन्हें बचाया और आज सुबह तट पर लेकर आए।

उन्होंने कहा कि पांच मछुआरों को नगापत्तिनम और वैल्लकन्नी के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मत्स्य विभाग के अधिकारी और सीएसजी पुलिस पूछताछ एवं जांच कर रहे हैं।

तीन दिन पहले नगापत्तिनम के वेल्लापल्लम के तीन मछुआरों के एक समूह को श्रीलंका के समुद्री डाकू के इसी तरह के हमले का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत