लाइव न्यूज़ :

सिलेंडर फटने से दिल्ली में 7 की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

By भाषा | Updated: January 4, 2019 08:33 IST

पुलिस ने कहा कि 18 लोगों को बचाया गया है और उन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Open in App

पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से बृहस्पतिवार को एक इमारत आशिंक रूप से ढह गई जिससे सात लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में पंखों का काम चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात आठ बजकर 48 मिनट पर इस संबंध में सूचना मिली थी और दमकल की आठ गाड़ियों को एंबुलेंसों के साथ मौके पर भेजा गया था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया,‘‘एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की यह घटना सुदर्शन पार्क क्षेत्र में हुई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इमारत में भूतल और पहली मंजिल थी।’’ 

पुलिस ने बताया कि बेहद संकरे और भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित इस भवन में सिलिंग फैन (पंखे) पेंट करने का काम होता था। घायलों में फैक्टरी का मालिक भी शामिल है।

दमकल विभाग को गुरुवार देर शाम आठ बजकर अठतालिस मिनट पर हादसे की सूचना मिली। तुरंत आठ दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस को मौके पर रवाना किया गया।

पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया, ‘‘घटना सुदर्शन पार्क इलाके की है। इमारत में एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट हुआ। सात लोगों की मौत हुई है। इमारत दो मंजिला थी।’’

पुलिस ने कहा कि 18 लोगों को बचाया गया है और उन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उनमें से सात लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल अन्य चार लोगों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

भारद्वाज ने बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। यह इमारत घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और इसमें पंखों पर पेंट का काम हो रहा था। पुलिस ने कहा कि घायलों में ‘’फैक्टरी’’ का मालिक भी शामिल है।

डीसीपी ने कहा कि फैक्टरी के मालिक के खिलाफ भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट