लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मच्छर भगाने वाले अगरबत्ती ने ली एक ही परिवार के छह लोगों की जान, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2023 13:23 IST

दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत मच्छड़ भगाने वाली अगरबत्ती से हो गई। रात में परिवार अगरबत्ती जलाकर सोया थ। घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद थी। इस बीच आग लग गई और दम घुटने की वजह से ऐसा हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शास्त्री पार्क में इलाके में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत।रात में परिवार मच्छड़ भगाने वाला कॉइल जलाकर सोया था, दम घुटने से मौत।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मच्छड़ भगाने वाली अगरबत्ती से आग लग जाने और फिर इससे निकले धुएं से दम घुटकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है।

नॉर्थ-ईस्ट जिले के डीसीपी ने बताया है कि सभी की मौत रात भर मच्छड़ भगाने वाले कॉइल के जलने से निकले कार्बन मोनोऑक्साइड से दम घुटने की वजह से हुई है। मृतकों में एक शिशु भी शामिल है। वहीं, परिवार के दो अन्य लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और सभी को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इनकी मौत हो जाने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि घटना में चार पुरुष, एक महिला और डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

15 साल की एक लड़की और 45 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गए हैं और उनका उपचार हो रहा है जबकि 22 वर्षीय व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार परिवार ने सोने से पहले मच्छड़ों से बचने के लिए रात में कॉइल जलाया था। इस दौरान घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद थे। अगरबत्ती के रात में एक गद्दे पर गिरने से आग लग गई। जहरीले धुएं के कारण घर में सो रहे लोग अचेत हो गए और उसके बाद दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया है कि फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत