लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: घर गिरने की वजह से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

By भारती द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 09:40 IST

अनुमान ये लगाया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ है, उस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे होंगे। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। वहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। ये मौत घर गिरने की वजह से हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अहले सुबह घर गिरने की वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ है, उस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे होंगे। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है।

वहीं राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट ऑर्थोरिटी के मुताबिक, अब तक राज्य में बारिश, आंधी, और बिजली गिरने की वजह से 33 लोगों की जान गई है।  जिसमें से आगरा से छह, मुजफ्फरनगर से तीन, मेरठ से चार, मैनपुरी से चार और बरेली के दो लोग शमिल हैं।

बता दें कि हाल-फिलहाल में बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिल्डिंग गिरी हैं और कई लोगों की जान गई है। शुक्रवार को गाजियाबाद के खोड़ा में पांच मंजिला इमारत गिरी थी। उससे पहले 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग धराशयी हुई थी। इसमें 9 लोगों की मौत हुई थी। और कई लोग बुरी तरह घायल हुए थे। 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब