लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना- छत्तीसगढ़ सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, ग्रे हाउंड्स फोर्स ने घेराबंदी कर मार गिराए 6 नक्सली

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2021 10:04 IST

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिला एसपी सुनील दत्त ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना ग्रे हाउंड्स और नक्सलियों के बीच हुई कार्रवाई में 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिला एसपी सुनील दत्त ने यह जानकारी दी तेलंगाना ग्रे हाउंड्स और नक्सलियों के बीच हुई कार्रवाई में 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है

रायपुरः तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और CRPF के द्वारा चलाए गए साझा ऑपरेशन में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके किस्ताराम पीएस सीमा के वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं।

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिला एसपी सुनील दत्त ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना ग्रे हाउंड्स और नक्सलियों के बीच हुई कार्रवाई में 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। 

शनिवार को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में अलग-अलग स्थानों से दो आईईडी बरामद किए थे। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि शनिवार को विस्फोटक मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने जिले में नक्सल रोधी अभियानों में शामिल सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था।

बारुदी सुरंगों को हटाने के अभियान के दौरान धनोरा पुलिस थाने के तहत आने वाले अलग-अलग स्थानों से विस्फोटक बरामद किए गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ के साथ ही पूरे बस्तर क्षेत्र में विकासात्मक कार्य चलने के कारण उग्रवादी स्थानीय लोगों का समर्थन गंवाने से हताश होकर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगा रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़तेलंगानानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह