लाइव न्यूज़ :

कार के पुलिया से टकरा जाने से दो बच्चों समेत छह की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 15:55 IST

Open in App

सिध्दार्थनगर/ लखनऊ (उप्र), 16 नवंबर सिध्दार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के पुलिया से टकरा जाने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कार सवार दस लोग बिहार के सीवान के मैरवां धाम बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे तभी मधुबनिया मार्ग पर यह हादसा हो गया ।

सिध्दार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष ने बताया कि इस हादसे में मरने वालो में उमेश (18), हिमांशु (तीन), शिवांगी (आठ), सावित्री (42), सरस्वती (67) और कमलावती (35) शामिल हैं ।

इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुये हैं जिनमें सविता देवी, मुनील, गीता और शिवांशु शामिल हैं जिन्हें सिध्दार्थनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सिद्धार्थनगर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह