लाइव न्यूज़ :

खाली मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, जान माल का कोई नुकसान नही

By भाषा | Updated: November 3, 2020 13:21 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर कासगंज- फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर एक खाली मालगाड़ी की छह बोगिया मंगलवार सुबह पटरी से उतर गयी। मालगाड़ी खाली थी इस लिये जान माल का कोई नुकसान नही हुआ है ।

पूर्वोत्तर रेलवे:एनइआर: इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने 'भाषा' को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कासगंज-फर्रुखाबाद रेल खंड पर गंजडुंडवारा-पटियाली के मध्य किमी संख्या 208 पर खाली मालगाड़ी यूपीबीसीएनई/94182 के छह वैगन पटरी से मंगलवार सुबह करीब चार बजे उतर गए।

उन्होंने बताया कि वैगन पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही स्थानीय रेल कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुँच. कर राहत कार्य को प्रारम्भ कर दिया। इज्जतनगर मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अखिलेश त्रिपाठी, घटना स्थल पर 7.45 बजे पहुँच गए। मंडल नियंत्रण कक्ष से मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं तथा पटरी से उतरे वैगनों को वहां से हटाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना सहायता गाड़ी कासगंज से 7.15 बजे एवं कानपुर सेंट्रल से 9.05 बजे तथा कासगंज से क्रेन 6.50 बजे दुर्घटना स्थल पर पहुँच गईं। वैगन पटरी से उतरने के कारण ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गाँधीधाम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद संचालित किया गया। दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के शेष भाग को 09.10 बजे पटियाली यार्ड में खड़ा कर दिया गया है।

मालगाड़ी खाली थी इसलिये जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण