लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः कुलपति जगदीश कुमार ने कहा- विश्वविद्यालय में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 10, 2020 14:42 IST

JNU Violence: पांच जनवरी को कुछ नकाबपोश लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। परिसर में रविवार को हुई हिंसा की जांच कर रही अपराध शाखा सभी 14 शिकायतों की जांच भी कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू परिसर में पिछले हफ्ते हुए हमले को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा और बढ़ी हुई फीस वापस लेने को लेकर अड़े हुए हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पिछले हफ्ते हुए हमले को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा और बढ़ी हुई फीस वापस लेने को लेकर अड़े हुए हैं। इस बीच शुक्रवार (10 जनवरी) कुलपति जगदीश कुमार ने बताया है कि अब विश्वविद्यालय में स्थिति सामान्य है और शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने कहा, 'विश्वविद्यालय में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है। विश्वविद्यालय अकादमिक गतिविधियों का संचालन करता रहेगा। हम हर छात्र को उसके अकादमिक लक्ष्यों को जारी रखने में मदद करना चाहेंगे।'

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू की पांच सदस्यीय टीम से शुक्रवार को मुलाकात की। इस टीम में विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार भी शामिल थे। यह आपात बैठक परिसर में जारी स्थिति पर चर्चा करने और छात्रों एवं प्रशासन के बीच मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए बुलाई गई थी। जेएनयू के रजिस्ट्रार और तीन रेक्टर भी इस टीम का हिस्सा थे।  इधर, हमले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को तीन और शिकायतें मिली हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच जनवरी की घटना के संबंध में अब तक कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। 

गौरतलब है कि पांच जनवरी को कुछ नकाबपोश लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। परिसर में रविवार को हुई हिंसा की जांच कर रही अपराध शाखा सभी 14 शिकायतों की जांच भी कर रही है। 

इससे पहले, पुलिस को हिंसा के संबंध में 11 शिकायतें मिली थीं। इनमें से, एक शिकायत एक शिक्षक द्वारा दर्ज कराई गई है जबकि अन्य छात्रों द्वारा दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक, हमें 14 शिकायतें मिली हैं और आगे भी कोई शिकायत आएगी, तो उन्हें जांच के लिए अपराध शाखा को भेजा जाएगा।’’ 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल