लाइव न्यूज़ :

नूंह में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक 11 अगस्त तक बढ़ाई गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 09:12 IST

नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक मंगलवार को 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई।इसमें बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के एसएमएस को छूट दी गई है।जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,900 पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की 31 कंपनियां तैनात की गई हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने हिंसा प्रभावित नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक मंगलवार को 11 अगस्त तक बढ़ा दी। इस कदम का उद्देश्य शांति और लोक व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश को रोकना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने कहा, “नूंह के उपायुक्त द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जिले में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं। विभिन्न सोशल मीडिया मंच के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए नूंह जिले के अधिकारक्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क एसएमएस को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इसमें बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के एसएमएस को छूट दी गई है।”

नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “नूंह जिले में अब तक 57 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,900 पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की 31 कंपनियां तैनात की गई हैं। लापता लोगों/महिलाओं से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक हैं।”

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नूंह का दौरा करेगा और जिले की स्थिति का जायजा लेगा। विपक्षी आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी कल "मेवात क्षेत्र के हिंसा प्रभावित लोगों" से मुलाकात करेगा। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :हरियाणाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos