लाइव न्यूज़ :

एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी को पकड़ने के लिए शिमला और दिल्ली में मारे छापे

By भाषा | Updated: September 10, 2020 22:06 IST

अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि उन्होंने पंजाब के होशियारपुर व मोहाली, हरियाणा के डबवाली एवं सिरसा तथा दिल्ली में सैनी से जुड़े लोगों के आवासों पर छापे मारे थे।

Open in App

चंड़ीगढ़। पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में छापेमारी की। सैनी 1991 में बलवंत सिंह मुल्तानी के लापता होने के मामले में वांछित हैं। बहरहाल, सैनी एसआईटी के हाथ नहीं आए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि उन्होंने पंजाब के होशियारपुर व मोहाली, हरियाणा के डबवाली एवं सिरसा तथा दिल्ली में सैनी से जुड़े लोगों के आवासों पर छापे मारे थे। सैनी के खिलाफ मुल्तानी की गुमशुदगी को लेकर मई में मामला दर्ज किया गया था। मुल्तानी 1991 में चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन निगम में कनिष्ठ अभियंता थे। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सैनी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

न्यायमूर्ति फतेह दीप सिंह की पीठ ने सैनी की दूसरी याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने प्राथमिकी को रद्द करने या मामले को जांच के लिए सीबीआई को स्थानांतरित करने की फरियाद की थी। पुलिस ने पिछले महीने मुल्तानी के गुमशुदी मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का आरोप भी जोड़ दिया था, क्योंकि चंडीगड़ के पूर्व पुलिस निरीक्षक जागीर सिंह और पूर्व एएसआई कुलदीप सिंह गुमशुदगी मामले में सरकारी गवाह बन गए थे। वे भी इस मामले में आरोपी है।

तीन सितंबर को पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि सैनी उन्हें मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को छोड़ कर “फरार“ हो गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैनी पर 1991 में आतंकवादी हमला होने के बाद, मोहाली निवासी मुल्तानी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में पुलिस ने दावा किया कि मुल्तानी गुरदासपुर के कादियान में पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मुल्तानी के भाई पलविंदर सिंह मुल्तानी की शिकायत पर सैनी और छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण