लाइव न्यूज़ :

गायक दलेर मेहंदी अरेस्ट, 2003 के मानव तस्करी मामले में दो साल कैद की सजा, जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 14, 2022 17:35 IST

पंजाब पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। 2003 के मानव तस्करी मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत में 2018 की सजा के बाद मामले में समीक्षा सुनवाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने अपनी पिछली सजा को बरकरार रखा है।दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।परिवीक्षा पर रिहाई के लिए उनका आवेदन भी अदालत ने खारिज कर दिया।

पटियालाः पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने गुरुवार को मानव तस्करी के एक मामले में लोकप्रिय पंजाबी गायक दलेर मेहंदी दो साल की कैद की सजा सुनाई। पंजाब पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। 2003 के मानव तस्करी मामले में दोषी ठहराया गया था।

अदालत में 2018 की सजा के बाद मामले में समीक्षा सुनवाई थी। अदालत ने अपनी पिछली सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले भी उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। परिवीक्षा पर रिहाई के लिए उनका आवेदन भी अदालत ने खारिज कर दिया।

मेहंदी को 2003 में सदर पटियाला पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406, 420, 120 बी, 465, 468, 471 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। अदालत ने पंजाबी गायक को दो के लिए दंडित किया है।

2003 में मेहंदी, उनके अब मृतक भाई शमशेर सिंह और दो अन्य पर पटियाला पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में मामला दर्ज किया था। पहली शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस को लोकप्रिय गायक के खिलाफ इसी तरह की 35 और शिकायतें मिलीं। कुछ शिकायतकर्ताओं के अनुसार उसने अवैध रूप से विदेशों में भेजने के बदले में लोगों से लगभग 12 लाख रुपये की अलग-अलग मात्रा में धन लिया था, ज्यादातर कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वे बड़ी रकम के बदले में लोगों को उनके विदेशी कार्यक्रमों में नृत्य मंडली के एक भाग के रूप में विदेश भेजेंगे। नई दिल्ली में उनके कनॉट प्लेस स्थित कार्यालय पर छापा मारने और कुछ दस्तावेज जब्त करने के बाद पंजाब पुलिस को दलेर मेहंदी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे।

टॅग्स :पंजाबदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम