कई जगहों पर भूस्खलन से सिक्किम देश के अन्य हिस्सों से कटा, एनएच-31 ए हुआ बंद

By भाषा | Published: July 13, 2019 01:09 AM2019-07-13T01:09:18+5:302019-07-13T01:09:18+5:30

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुये कई जगहों भूस्खलन की वजह से सिक्किम देश के बाकि हिस्से से शुक्रवार को दूसरे दिन भी कटा रहा।

Sikkim cut off from other parts of the country due to landslides in several places, NH-31A closed | कई जगहों पर भूस्खलन से सिक्किम देश के अन्य हिस्सों से कटा, एनएच-31 ए हुआ बंद

कई जगहों पर भूस्खलन से सिक्किम देश के अन्य हिस्सों से कटा, एनएच-31 ए हुआ बंद

गंगटोक, 12 जुलाई : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुये कई जगहों भूस्खलन की वजह से सिक्किम देश के बाकि हिस्से से शुक्रवार को दूसरे दिन भी कटा रहा। मूसलाधार बारिश ने एनएच-31 ए को अवरुद्ध कर दिया है।

जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सेतीझोरा और कालीझोरा के बीच पांच स्थानों पर पहाड़ियों के महत्वपूर्ण हिस्से ढह गए हैं, जिससे राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि सिक्किम में, राजमार्ग पर रांगपो और 32-नंबर के पास भूस्खलन हुआ है।

उन्होंने कहा कि मरम्मत और पुनर्स्थापन कार्य में भारी और निरंतर बारिश से बाधा उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Web Title: Sikkim cut off from other parts of the country due to landslides in several places, NH-31A closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे