लाइव न्यूज़ :

सिद्ध पद्धति की औषधि ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में संक्रमण रोकने में की मदद : राधाकृष्णन

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:29 IST

Open in App

चेन्नई, सात जनवरी तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान सिद्ध पद्धति की औषधि ‘कबसुरा कुदीनीर’ ने राज्य में अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में संक्रमण से मुकाबले में मदद की।

उन्होंने कहा कि सिद्ध उपचार पद्धति की कुछ और औषधियां कोविड-19 के हल्के, मध्यम और लक्षण वाले मरीजों के उपचार में सहायक रही।

राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘‘कबसुरा कुदीनीर’ वरदान की तरह है। हमने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में संक्रमण रोकने में इसका असर देखा है।’’

केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान (एनआईएस) के तत्वावधान में चौथे सिद्ध दिवस पर संबोधित करते हुए राधाकृष्णन ने यह टिप्पणी की। कार्यक्रम का विषय कोविड-19 के लिए सिद्ध उपचार पद्धति था।

उन्होंने कहा कि लोगों और मरीजों को भी इस औषधि से फायदा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ सिद्ध कोविड-19 देखभाल केंद्रों में मरीजों के इलाज के लिए ‘कबसुरा कुदीनीर’ ही नहीं सिद्ध पद्धति की कुछ और औषधियों का भी इस्तेमाल किया गया। गंभीर मामलों में ब्रह्मानंद भैरव गोलियों का इस्तेमाल किया गया और फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे लोगों के उपचार में यह गोलियां असरदार रही।’’

उन्होंने कहा कि सिद्ध पद्धति की औषधियों की क्षमता और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के प्रोत्साहन के कारण अधिकारियों ने यहां स्टेनली सरकारी चिकित्सा कॉलेज और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ संयुक्त तौर पर अनुसंधान किया।

एनआईएस ने सिंतबर में कहा कि औषधियों की मदद से प्रतिरक्षा मजबूत करने में मदद मिलती है। महामारी के दौरान सरकार और विभिन्न एजेंसियों ने ‘कबसुरा कुदीनीर’ के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया था। इसे 15 जड़ी बूटियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन