लाइव न्यूज़ :

शुजात बुखारी हत्याकांड की पाकिस्तान में रची गई थी साजिश, पुलिस ने खुलासा कर जारी की हत्यारों की तस्वीरें 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2018 17:17 IST

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App

श्रीनगर, 28 जूनः जम्मू-कश्मीर में संपादक शुजात बुखारी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है और उनके हत्यारों की तस्वीरों को जारी किया। साथ ही साथ बताया कि शुजात की हत्या को लश्कर-ए-तयबा ने अंजाम दिया और इसका षड्यंत्र पाकिस्तान में रचा गया। बुखारी की सूबे की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को हत्या कर दी गई थी। 

पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों की तस्वीरें जारी की और जिन आरोपियों की पहचान की गई हैं उनमें शज्जाद गुल, आजाद अहमद मलिक, मजाफर अहमज भाट और नवीद जट्ट शामिल हैं। शज्जाद गुल इस समय पाकिस्तान में रह रहा है और आजाद अहमद मलिक लश्कर-ए-तयबा से संबंधित है और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है।कश्मीर के आईजीपी एसपी पनी ने बताया है कि हमारे पास इसको लेकर ठोस साक्ष्य हैं कि ये पाकिस्तान से संबंधित हैं। यह आतंकवादी घटना को लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया और षड्यंत्र पाकिस्तान में रचा गया था। बता दें, शुजाता बुखारी की हत्या के फौरन बाद ही श्रीनगर के डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। हत्या के दिन जिन तीन लोगों की सीसीटीवी तस्वीर पुलिस ने जारी की थी, पुलिस को उनके बारे में सारी जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने बाद में इस मामले में एक युवा को गिरफ्तार किया था, जिसने बुखारी के गार्ड में से एक से पिस्तौल चुरा लिया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि युवा जुबैर कादरी उस वक्त नशे में था और उसकी हमले में कोई भूमिका नहीं थी। 

बता दें कि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे, जिसका फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा था, क्योंकि हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय बुखारी ने करीब 15 साल तक अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के लिए भी काम किया है। 

टॅग्स :हत्याकांडजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया