लाइव न्यूज़ :

‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट का कार्यालय दिल्ली में, सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटन पत्र जारीः शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 16:39 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटन पत्र जारी कर दिया है। 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के नाम से ट्रस्ट के लिए केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज एक ट्रस्ट बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।वधपुरी में श्री राम जन्मभूमि पर स्थापित होने वाला मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक स्थल होगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए नव गठित ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का कार्यालय दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में होगा।

एक अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि के आवंटन का पत्र जारी कर चुकी है । अधिसूचना में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय- आर-20, ग्रेटर कैलाश पार्ट-एक, नयी दिल्ली-110048 है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ट्रस्ट में दलित समुदाय के एक सदस्य सहित 15 सदस्य होंगे।

केंद्र सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने को मंजूरी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। योगी ने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर के निर्माण के उद्देश्य से एक स्वायत्त ट्रस्ट का गठन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। यह ट्रस्‍ट सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा।’’

योगी ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रभु श्री राम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाने के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट का गठन करने के लिये कोटिशः धन्यवाद।’’ उन्होंने कहा, ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट पूरी तरह स्वतंत्र एवं मंदिर निर्माण से संबंधित सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा। जय श्री राम!''

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अवधपुरी में श्री राम जन्मभूमि पर स्थापित होने वाला मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक स्थल होगा, पांच दशकों की प्रतीक्षा के बाद अब शीघ्र भव्य-दिव्य मंदिर में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम विराजमान होंगे। यह हर्ष-उत्कर्ष एवं आनंद-उल्लास का अवसर है। प्रभु श्री राम हमारा मार्ग प्रशस्त करें।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज का दिन ऐतिहासिक है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला दलित समाज के श्री कामेश्वर चौपाल जी ने रखी थी। 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के 15 सदस्यों में भी एक सदस्य सदैव दलित समाज से होगा। इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार।'' 

टॅग्स :राम जन्मभूमिराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशअयोध्यागृह मंत्रालयनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो