लाइव न्यूज़ :

Kalki Dham Mandir: जब तक राहुल गांधी हैं, तब तक कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता?, श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया निमंत्रण

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2025 15:36 IST

Kalki Dham Mandir: श्री कल्कि धाम दुनिया का ऐसा धाम है, जो भगवान के अवतार से पहले भगवान के अवतरण स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार की धरती ज्ञान की, मेधा की, थाती की, तपस्या की धरती है। बिहार की भूमि बहुत पावन है, हम उसको नमन करते हैं। श्री कल्कि धाम की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

Kalki Dham Mandir: श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बिहार दौरे पर पटना आए हुए हैं। इस दौरान वह राजनेताओं को श्री कल्कि धाम आने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कल्कि धाम आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि मुझे निमंत्रण मिला है। मैं वहां जाऊंगा किसी भी हालत में मैं वहां जाऊंगा। दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान की, मेधा की, थाती की, तपस्या की धरती है। बिहार की भूमि बहुत पावन है, हम उसको नमन करते हैं। मैं श्री कल्कि धाम से आया हूं। श्री कल्कि धाम दुनिया का ऐसा धाम है, जो भगवान के अवतार से पहले भगवान के अवतरण स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है।

श्री कल्कि धाम की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 19 फरवरी को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। मैंने उप मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया है। मैं चाहूंगा कि विजय सिन्हा अपने हाथ से एक शिला श्री कल्कि धाम में स्थापित करने के लिए वहां पधारें। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राहुल गांधी कहते हैं कि संविधान को खतरा है।

उन्होंने पटना में संविधान बचाओ सम्मेलन में शिरकत की थी। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा खतरे में है। जब तक राहुल गांधी हैं, तब तक कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता ना ही राहुल गांधी को कोई हटा सकता है। उन्होंने कहा कि देश और संविधान नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। राहुल गांधी को संविधान से ज्यादा कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का दुश्मन नहीं हूं, न था। मैं देशद्रोहियों के खिलाफ हूं। राहुल गांधी भारत का विरोध करते हैं, राहुल गांधी को भारत माता की जय कहना चाहिए। उन्हें वंदे मातरम कहना चाहिए। उन्हें राम मंदिर जाना चाहिए। जब राहुल गांधी राम, कृष्ण और भारत माता का सम्मान करेंगे, तब मैं भी राहुल गांधी का समर्थन करूंगा।

उधर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आचार्य का मेरे आवास पर आना हमारा सौभाग्य है। हमारे ग्रंथों के अंदर वेदव्यास के रचित श्रीमद् भागवत और उसके अंदर कल्कि अवतार की चर्चा है। आज उसे जमीन पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा उतारा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस स्थल पर गए हैं। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी के बदलते भारत के विराट स्वरूप की एक शुरुआत है।

निश्चित रूप से हम वहां जाएंगे और बदलते भारत के विराट स्वरूप का गवाह बनने का हमें भी मौका मिलेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि मुझे निमंत्रण मिला है, मैं अवश्य वहां जाऊंगा, किसी भी परिस्थिति में मैं वहां जाऊंगा। वहीं, तेजस्वी यादव और लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि उनकी सरकार बनी तो कानून-व्यवस्था सुधरेगी और रोजगार मिलेगा।

लेकिन तेजस्वी यादव आपकी सरकार बनने पर बिहार का क्या हाल होगा, यह सभी को समझना चाहिए। आपके माता-पिता के शासनकाल में बिहार का क्या हाल हुआ, यह सभी जानते हैं। किसके कार्यकाल में डॉक्टर और इंजीनियर यहां से पलायन कर गए? किसके शासन में कल-कारखाने बंद हुए? यह बताइए कि अगर आप आएंगे तो क्या जंगलराज खत्म होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है, क्योंकि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

मोकामा में हुई फायरिंग और अनंत सिंह के आज समर्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। इस पर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार में सुशासन की सरकार है। मुख्यमंत्री जी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :कांग्रेसBJPराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’