लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जिस हथियार से किए थे टुकड़े वह बरामद

By रुस्तम राणा | Updated: November 28, 2022 17:01 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया थासाथ ही पुलिस ने श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद की है जो आफताब ने किसी दूसरी लड़की को गिफ्ट की थीआफताब पूनावाला की शेष पॉलीग्राफ जांच के लिए रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लैब में लाया गया

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में जाँच कर रही दिल्ली पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वह हथियार बरामद कर लिया है जिससे आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद की है जो आफताब ने किसी दूसरी लड़की को गिफ्ट की थी जिसे उसने अपने छतरपुर स्थित फ्लैट पर बुलाया था। 

 

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की शेष पॉलीग्राफ जांच रोहिणी में विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर एफएसएल पहुंचा और जांच सत्र सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। 

वहीं आफताब पूनावाला तिहाड़ जेल संख्या चार में एक अलग कोठरी में रखा गया है और उसकी 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। तिहाड़ जेल के पीआरओ धीरज माथुर ने कहा, ‘‘जेल अधीक्षक को अदालत से एक आदेश मिला कि पूनावाला को 28, 29 नवंबर तथा पांच दिसंबर को एफएसएल रोहिणी के निदेशक के समक्ष पेश किया जाए। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन एफएसएल निदेशक के समक्ष उसे पेश करेगी।’’ 

पूनावाला ने वालकर (27) की कथित तौर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े करके उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में स्थित अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखे रखा और फिर एक-एक करके वह टुकड़े अलग-अलग जगह फेंकता रहा। पुलिस ने 12 नवंबर को पूनावाला को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 17 नवंबर को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई। 22 नवंबर को उसे चार और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने पूनावाला को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को अभी तक वालकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्सों के साथ ही उसके शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं मिला है। भाषा रोहिणी में स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने रविवार को कहा कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का शेष पॉलीग्राफ टेस्ट सोमवार को होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि ये टेस्ट अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए नार्को विश्लेषण कुछ और दिन के लिए स्थगित हो सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष