लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन साइट के नजदीक गोलीबारी, पुलिस कर रही जांच

By अनुराग आनंद | Updated: March 8, 2021 09:15 IST

सिंधु बॉर्डर के पास किसान आंदोलन साइट पर लंगर में काफी संख्या में किसान खाना खा रहे थे, इसी समय कुछ दूरी पर हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 100 दिनों से तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं।हजारों की संख्या में महिला किसान अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने सिंघु बॉर्डर पहुंची हैं।

नई दिल्ली:दिल्ली के सिंघू बॉर्डर के पास रविवार रात अज्ञात लोगों द्वारा बंदूक से गोलीबारी की गई। इसके बाद यहां मौजूद किसान कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। पिछले 100 दिनों से तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ यहां भारी संख्या में यूपी, पंजाब व हरियाणा के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, गोलीबारी की घटना उस वक्त हुई जब किसान यहां रात के समय में लंगर में खाना खा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच एक वाहन जब्त किया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आंदोलन साइट पर हर व्यवस्था संभालेंगी महिला किसान-

घटना की सूचना मिलने के बाद हरियाणा के कुंडली से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बता दें कि पंजाब, हरियाणा व यूपी से हजारों की संख्या में महिला किसान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए ट्रैक्टर से यहां पहुंची है। मिल रही जानकारी के अनुसार महिलाएं इस मौके पर ट्रैक्टर मार्च भी आयोजित करेंगी।

सिंघु बॉर्डर पर विरोध पिछले साल 25 नवंबर को शुरू हुआ था-

दिल्ली से सटे सिंघु बॉर्डर पर विरोध पिछले साल 25 नवंबर को शुरू हुआ था। हजारों किसान पंजाब और हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करते हुए यहां पहुंचे थे। किसानों की सरकार से एक ही मांग थी कि तीनों नए व विवादित कृषि कानून को सरकार वापस ले।

किसानों को डर है कि नए कृषि कानूनों से फसलों की कीमत सरकार नहीं कंपनियां तय करेंगी-

देशभर के अलग-अलग हिस्से के किसान नेताओं का मानना है कि सरकार के इस नए कृषि कानूनों से सरकार द्वारा मुख्य फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की समाप्ति हो जाएगी और इन फसलों की कीमत तय करने के लिए उन्हें बड़े कॉरपोरेट की दया पर छोड़ दिया जाएगा।

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्लीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब