लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुरक्षा बलों को मिली एक और बड़ी सफलता, शोपियां एनकाउंटर में 6 आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 25, 2018 08:31 IST

शोपियां जिले के कपरान बटागुंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ अब भी जारी है।

Open in App

सुरक्षाबलों ने आज तड़के 6 और आतंकियों को ठोक डाला है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए सभी आतंकी लश्‍करे तौयबा और हिज्‍बुल मुजाहिदीन के थे। सेना का दावा है कि तीन दिनों में 12 आतंकियों की मौत से आतंकियों की कमर टूट गई है। हालांकि एक खबर के अनुसार जो 12 आतंकी मारे गए हैं वे पिछले सप्‍ताह श्रीनगर में मीटिंग के लिए एकत्र हुए थे।

शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अब तक छह आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के यहां छुपे होने की सूचना के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन अब भी जारी है।

शोपियां जिले के कपरान बटागुंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ अब भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और सोएसी ने शोपियां के बतागुंड इलाके में घेराबंदी और सर्च अपरेशन चलाया था।  सेना को पता चला था कि इलाके में आतंकी छिपे हैं। जैसे ही सेना के जवान आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहंचे और शिकंजा कसा तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस छड़प में सेना का एक जवान घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

बीते शुक्रवार को शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत तीन लोगों को अगवा कर लिया था। आतंकवादियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में भी सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी थी।

जबकि 23 नवम्‍बर की सुबह भी बिजबिहेड़ा में 6 आतंकियों को मार डाला गया था जिनमें 12 लाख का इनामी आतंकी दादा भी शामिल था जो पत्रकार सुजात बुखारी की हत्‍या के मामले में शामिल था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?