लाइव न्यूज़ :

साबरमती आश्रम को तोड़कर संग्रहालय बनाने का निर्णय चौंकाने वाला : गहलोत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:13 IST

Open in App

जयपुर, नौ अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि गुजरात सरकार का साबरमती आश्रम को तोड़कर संग्रहालय बनाने का निर्णय चौंकाने वाला और अनुचित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इस पवित्र स्थल पर यह देखने के लिये आते है कि कैसे महात्मा गांधी ने सादगी से जीवन व्यवतीत करते हुए समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर एक बड़ा स्वतंत्रता आंदोलन ऐसे समय में चलाया जब समाज बेहद विभाजित था। गहलोत ने कहा कि उन्होंने अपने बहुमूल्य जीवन के 13 वर्ष आश्रम में बिताये हैं ।

उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम सद्भाव और बंधुत्व के विचारों के लिये जाना जाता है और देश या विदेश के लोग यहां कोई भी विश्व स्तरीय इमारत नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘आगंतुक इस जगह की सादगी और आदर्शों की प्रशंसा करते हैं। इसलिये इसे आश्रम कहा जाता है। यह स्थान संग्रहालय कहलाने के लिये नहीं है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘आश्रम की पवित्रता और गरिमा को नष्ट करना राष्ट्रपिता का अपमान हैं। ऐसा लगता है कि यह फैसला राजनीतिक मकसद से गांधी जी से जुड़ी हर चीज को बदलने के लिये लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी कार्रवाई से इतिहास की गरिमा घटेगी और आने वाली पीढियां हमारी समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को नष्ट करने की कोशिश करने वालों को माफ नहीं करेगी।

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप कर फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि ऐतिहासिक आश्रम की रक्षा की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत