लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से मिले संजय राउत, कहा- कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 20:04 IST

राहुल गांधी के 12-तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए राहुल गांधी को आगे आकर काम करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा।विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए।कांग्रेस के सिवाय एकजुटता नहीं हो सकती।

नई दिल्लीः शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता।

राहुल गांधी के 12-तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए राहुल गांधी को आगे आकर काम करना चाहिए। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शिवसेना के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा है कि अगर विपक्ष का कोई मोर्चा बनता है तो वह कांग्रेस के बिना संभव नहीं है। इस बारे में चर्चा हुई है।’’ राउत ने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए और राहुल गांधी को आगे काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस के सिवाय एकजुटता नहीं हो सकती। विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए।

नेता के बारे में बैठकर चर्चा कर लीजिए। लेकिन तीन-चार मोर्चे नहीं हो सकते।’’ राउत ने यह भी बताया कि राहुल गांधी आने वाले समय में मुंबई का दौरा करेंगे और अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कामकाज कर रहे होंगे तो दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। ठाकरे इन दिनों रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीउद्धव ठाकरे सरकारसंजय राउतमुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो