लाइव न्यूज़ :

गांधी जयंती पर शिवपाल यादव ने दिया सनसनीखेज बयान, कहा- ...तो हो सकती है मुलायम सिंह यादव की भी हत्या

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2018 19:16 IST

शिवपाल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी तक की हत्या करा दी थी वे लोग आज भी समाज में मौजूद हैं और नेताजी को उनसे बड़ा खतरा है।

Open in App

इटावा, 3 अक्टूबर:  समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह को लेकर एक सनसनी खेज खुलासा किया है। गांधी जयंती के मौके पर  यूपी के इटावा में उन्होंने कहा है कि जब गांधी की हत्या हो सकती है तो फिर नेता जी (मुलायम) की भी हो सकती है।

शिवपाल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी तक की हत्या करा दी थी वे लोग आज भी समाज में मौजूद हैं और नेताजी को उनसे बड़ा खतरा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि गांधी के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और फिर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने इस रास्ते को अपनाया है। ऐसे में मुझे डर है कि यह लोग नेताजी के साथ भी गांधी जैसा कुछ ना कर दें। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो नेता जी को बहका रहे हैं। शिवपाल ने कहा है कि हमने नेता जी के आशीर्वाद से ही नए मोर्चे का गठन किया है। हम जब कोई बड़ा सम्मेलन करेंगे तो वो भी हमारे साथ ही नजर आएंगे, और ऐसा जल्दी ही होगा। इस दौरान उन्होंने इटावा में रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने जमकर मुलायम सिंह की तारीफ भी की है।

खास बात ये है कि शिवपाल के इस बयान पर अब तक समाजवादी पार्टी के लोगों ने इस बयान पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनके इस बयान पर पार्टी के द्वारा बयान दिया जाएगा।

टॅग्स :शिवपाल यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतयूपी विधानसभा में ऊर्जा मंत्री और शिवपाल में तीखी बहस, विधान परिषद में कानून व्यवस्था मुद्दे पर सपा का वॉकआउट 

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारतVIDEO: ये हजम नहीं हो रहा है… NDA 202 सीटें जीत गई है, अखिलेश यादव

भारतUP: शिवपाल और चंद्रशेखर सहित 127 दलों को आयोग ने दिया नोटिस, चुनावी खर्चे का हिसाब ना देने पर यूपी में 127 राजनीतिक दलों को नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां