लाइव न्यूज़ :

'मैं खुश नहीं हूं...', कर्नाटक में शपथ ग्रहण के एक दिन बाद डीके शिवकुमार ने क्यों कहा ऐसा? कार्यकर्ताओं को अपने और सिद्धारमैया के घर आने से भी मना किया

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2023 14:29 IST

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर कहा कि वे खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को ज्यादा बेहतर तैयारी से लड़ाई लड़नी चाहिए।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत के बाद वह 'खुश' नहीं हैं क्योंकि पार्टी को 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों में और अच्छी तरह से लड़ना चाहिए।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शिवकुमार के नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने 10 मई को हुए चुनावों में 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की और भाजपा को सत्ता से बाहर किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवकुमार ने  बेंगलुरु में पार्टी कैडर को संबोधित करते हुए कहा, 'विधानसभा चुनाव में हमें 135 सीटें मिलीं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं, मेरे या सिद्धारमैया के घर मत आना। हमारा अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है और हमें अच्छी तरह से लड़ना चाहिए।'

इससे पहले दिन में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शिवकुमार के साथ बेंगलुरु में केपीसीसी कार्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'पीएम मोदी आतंकवाद की बात करते हैं, बीजेपी से किसी ने भी आतंकवाद के कारण अपनी जान नहीं गंवाई है। बीजेपी कहती रहती है कि हम आतंकवाद का समर्थन करते हैं लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे कई कांग्रेस नेता आतंकी हमलों में मारे गए।

कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले 61 वर्षीय शिवकुमार पिछले लगभग तीन वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह प्रदेश में कांग्रेस की पिछली कुछ सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस विधायक दल की गुरुवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarसिद्धारमैयाकांग्रेसराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?