लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दावा- पूर्व मंत्री ने हमलावर का पूछा हाल

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 21:28 IST

दावा है कि इस घटना को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सामान्य घटना बताया है और टक्कर मारने वाले बाइक सवार का हाल भी पूछा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बाइक सवार ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की कार को टक्कर मार दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया है। ऐसे में इस घटना के बाद पुलिस वालों ने बाइक वाले को रोक लिया था और पूछताछ करने लगे थे।

मुंबई:  शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की कार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार को देखा गया है जो घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही पूर्व मंत्री की कार टर्न लेने जा रही थी तभी पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी थी। 

घटनास्थल पर मौजूद पूर्व मंत्री के सुरक्षागार्ड ने बाइक वाले को पकड़ लिया था और उसे जाने से रोका था। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर आ गए थे और बाइक वाले से घटना को लेकर पूछताछ और उसके कागजात को मांगने लगे थे। दावा है कि घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बाइक सवार से उसका हाल भी पूछा था। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि आदित्य ठाकरे की कार दादर स्थित शिव सेना भवन पहुंची हुई है और वह टर्न लेकर भवन में घुसने ही वाली थी कि उनकी कार को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि इस घटना के बाद बाइक वाला वहां से भागना चाहता था लेकिन आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड ने उसे रोक लिया। 

इतने में घटनास्थल के पास पुलिसवाले भी पहुंच गए और बाइक वाले से सवाल जवाब करने लगे। यही नहीं वीडियो के अगले हिस्से में बाइक वाले बाइक से नीचे उतरते हुए देखा गया है और वह पुलिस वालों से कुछ बात कर रहा है। हालांकि इस घटना के बाद बाइक सवार पर क्या केस हुआ और कोई कार्रवाई हुई की नहीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

क्या है पूरा मामला, आदित्य ठाकरे ने बाइक वाले का पूछा हाल

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि बाइक सवार आदित्य ठाकरे की कार को ओवरटेक कर रहा था, इतनी में उसकी बाइक पूर्व मंत्री की कार से टकरा गई। घटना उस समय हुआ जब आदित्य ठाकरे की गाड़ी दाहिनी ओर मुड़कर शिव सेना भवन की ओर बढ़ रही थी। 

दावा है कि घटना के बाद आदित्य ठाकरे ने बाइकर से पूछा है कि उसे कोई चोट तो नहीं न आई है। यही नहीं दावा यह भी है कि घटना पर बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह एक सामान्य घटना है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रआदित्य ठाकरेशिव सेनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos