लाइव न्यूज़ :

शिव सेना सांसद का दावा- पीएम मोदी के देश लौटते ही हटाए जाएंगे सीएम फडणवीस, बीजेपी ने किया खण्डन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 25, 2018 21:01 IST

शिव सेना के विधायक हर्षवर्धन जाधव ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विधान सभा अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई: शिव सेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि मराठा आरक्षण आंदोलन में राज्य सरकार की विफलता के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस्तीफा ले सकती है। शिव सेना सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश वापस आते ही सीएम फडणवीस से इस्तीफा लिया जा सकता है। राउद ने कहा कि बीजेपी के अंदर सीएम फडणवसी को हटाने की बात चल रही है। हालाँकि बीजेपी ने तत्काल ही संजय राउत के बयान का खण्डन करते हुए ऐसी किसी संभावना से इनकार किया। पीएम नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं। रवांडा और युगांडा के बाद बुधवार शाम को पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए।

 मराठा आरक्षण के लिए फिर से शुरू हुए आंदोलन के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज कहा कि भाजपा के अंदर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को बदलने की बात चल रही है। उनके इस दावे को भाजपा ने ‘‘ अफवाह ’’ बताकर खारिज कर दिया है। राउत राज्यसभा के सदस्य हैं जिनकी पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में है। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति ‘‘ चिंताजनक ’’ है और राज्य सरकार इससे ‘‘ निपटने में सक्षम नहीं है। ’’ राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए अंतिम निर्णय (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी करेंगे। लेकिन भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री को बदलने की बात चल रही है। ’’ भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा , ‘‘ सरकार और मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं और स्थिर हैं। पार्टी के अंदर कोई समस्या नहीं है। यह शिवसेना की तरफ से महज अफवाह है। ’’ राउत ने कहा कि शिवसेना सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग में मराठा समुदाय का शुरू से ही समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा , ‘‘ भाजपा जब विपक्ष में थी तो उसने भी आरक्षण के लिए मराठा आंदोलन में हिस्सा लिया था। अब यह देखना भाजपा की जिम्मेदारी है कि कैसे आरक्षण दिया जा सकता है। ’’ उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने भी मराठा आरक्षण को गंभीरता से नहीं लिया। 

मराठा क्रांति मोर्चा नामक संगठन 23 जुलाई से सरकारी नौकरी और शिक्षा में मराठाओं को आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलनरत था। संगठन ने बुधवार को अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "सरकार ने मराठा समुदाय की माँगों का संज्ञान लेते हुए कई फैसले किए। सरकार उनसे बात करने को तैयार है। सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए कानून भी बनाया था लेकिन उस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी।"  वहीं शिव सेना के विधायक हर्षवर्धन जाधव ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विधान सभा अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। औरंगाबाद के कन्नड़ से विधायक जाधव ने कहा है कि उन्होंने अभी ईमेल से अपना इस्तीफा भेजा है और जल्द ही वो उसकी मूल प्रति भी विधान सभा स्पीकर से मिलकर उन्हें सौंपेंगे।

 

कांग्रेस अशोक चह्वाण ने बीजेपी और शिव सेना पर मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। चव्हाण ने इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा राजनीति किए जाने का खण्डन करते हुए कहा कि बीजेपी और शिव सेना इस मसले पर लोगों से वोट लेती रही हैं। मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़ी हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस अफसरों और जवानों  समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये।

(भाषा से इनपुट के साथ)

भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :देवेंद्र फडनवीसमहाराष्ट्रमुंबईशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं