लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने बढ़ाया सांसद संजय राउत का कद, दी गई ये जिम्मेदार

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2018 12:07 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत को संसदीय दल का नेता नियुक्त करने की जानकारी लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा को पत्र के जरिए दी।

Open in App

मुंबई, 18 सितंबरः शिवसेना से सांसद संजय राउत का पार्टी में कद और बढ़ गया है। अब उन्हें शिवसेना ने संसदीय दल का प्रमुख नियुक्‍त किया है। उन्हें चंद्रकांत खेरे की जगह पर संसदीय दल का नेता बनाया गया है, जिसके बाद राउत राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों संसदीय दलों के नेता बने हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत को संसदीय दल का नेता नियुक्त करने की जानकारी लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा को पत्र के जरिए दी। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्‍यसभा सांसद संजय राउत को शिवसेना के संसदीय दल का नेता नियुक्‍त किया गया है। ऐसे में लोकसभा सचिवालय से आग्रह है कि भविष्य में इस निर्णय के अनुरूप पत्र व्यवहार किया जाए।बता दें, अभी तक शिवसेना के लोकसभा और राज्‍यसभा में अलग-अलग संसदीय दल के नेता थे, लेकिन अब दोनों ही सदनों के लिए एक ही नेता को नियुक्‍त कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना चुनावी मोड में दिखाई देने लगी है और उसने संजय राउत का कद बढ़ाकर जनता को नया संदेश दिया है। दरअसल, शिवसेना अकेले लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कर चुकी है। 

शिवसेना सांसद संजय राउत कह चुके हैं कि पार्टी प्रमुख (शिवसेना) ने जो अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है वह नहीं बदला जा सकता है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जनवरी में हुई बैठक में उद्धव ने घोषणा की थी कि पार्टी आगामी सभी चुनाव बीजेपी के साथ गठबंधन के बिना लड़ेगी। 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए