लाइव न्यूज़ :

Shiv Sena Crisis: चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे उद्धव ठाकरे

By रुस्तम राणा | Updated: February 17, 2023 21:34 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को अलग कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने कहा कि मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिएउन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को अलग कर देगावहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग के आदेश को लोकतंत्र की जीत बताया

मुंबई: एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि निर्वाचन आयोग का फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने आयोग के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। 

ठाकरे ने कहा कि मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है।

उन्होंने कहा हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को अलग कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें पहले बालासाहेब को समझना चाहिए। उन्हें पता चला है कि 'मोदी' नाम महाराष्ट्र में काम नहीं करता है इसलिए उन्हें अपने फायदे के लिए बालासाहेब का मुखौटा अपने चेहरे पर लगाना होगा।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग का जो आदेश आया है वह मेरिट के आधार पर है। मैं चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और लाखों शिवसैनिकों सहित बालासाहेब और आनंद दीघे की विचारधाराओं की जीत है। उन्होंने चुनाव आयोग के आदेश को लोकतंत्र की जीत बताया। 

बता दे कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश दिया कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और पार्टी का प्रतीक "धनुष और बाण" एकनाथ शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाएगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब