लाइव न्यूज़ :

पांच सितारा होटल से निकले शिवसेना के पार्षद?, बीएमसी के 227 वार्डों से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के नाम राजपत्र में प्रकाशित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 22:07 IST

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना ने अपने पार्षदों को पाला बदलने के डर से अलग रखा था, क्योंकि 227 सदस्यीय बीएमसी में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक संबद्धता और प्राप्त वैध वोटों की संख्या शामिल है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 65 सीटें जीतीं।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने 15 जनवरी को हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के अंतिम परिणाम की घोषणा को अधिसूचित कर दिया है और महानगर के 227 वार्डों से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के नाम राजपत्र में प्रकाशित कर दिए हैं। नगर निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव के 16 जनवरी को घोषित हुए नतीजों में भाजपा ने 89 सीटें जीतीं जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें हासिल कीं जिससे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल गया। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने 19 जनवरी को एक राजपत्र अधिसूचना जारी की थी, जिसमें निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम, उनकी राजनीतिक संबद्धता और प्राप्त वैध वोटों की संख्या शामिल है।

अधिसूचना के अनुसार, मुंबई महानगरपालिका अधिनियम, 1888 के प्रावधान, चुनाव नियम, 2006 और महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परिणाम घोषित किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार, नवनिर्वाचित पार्षदों को नवी मुंबई के बेलापुर स्थित कोंकण मंडल आयुक्त के पास अपना नाम पंजीकृत कराना होगा।

वहां से जारी रसीद को मूल जीत प्रमाणपत्र के साथ बीएमसी के नगर सचिव के कार्यालय में जमा करना होगा। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम तक कांग्रेस पार्टी के केवल 24 पार्षदों ने ही बीएमसी मुख्यालय में अपनी रसीदें और मूल जीत प्रमाणपत्र जमा किए।

शिवसेना के पार्षद बांद्रा होटल से लौटे

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पार्षद बांद्रा स्थित उस पांच सितारा होटल से निकल गए हैं, जहां वे 16 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ठहरे हुए थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

होटल छोड़ने से पहले, 29 पार्षदों ने कोंकण मंडल आयुक्त के पास एक समूह के रूप में अपना पंजीकरण कराया, जो चुनाव के बाद एक अनिवार्य प्रक्रिया है। शिवसेना पदाधिकारी ने बताया कि होटल में ठहरने के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों को उपमुख्यमंत्री शिंदे से इस बारे में मार्गदर्शन मिला कि उन्हें कैसे काम करना चाहिए।

हालांकि, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना ने अपने पार्षदों को पाला बदलने के डर से अलग रखा था, क्योंकि 227 सदस्यीय बीएमसी में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। शिवसेना की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 65 सीटें जीतीं और उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने छह सीटें हासिल कीं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJPएकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO