लाइव न्यूज़ :

नकदी संकट से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार को शिरडी साईं ट्रस्ट का सहारा, बिना ब्याज दिया 500 करोड़ का लोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2018 10:40 IST

शिरडी ट्रस्ट ने बिना किसी ब्याज के लोन जारी किया और इसकी वापसी की कोई समयसीमा भी तय नहीं की है। जानें क्या है पूरा मामला...

Open in App

कैश संकट से जूझ रही महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार को शिरडी ट्रस्ट का सहारा मिला है। ट्र्स्ट ने महाराष्ट्र सरकार को 500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया है। इसका इस्तेमाल नीलवंडे के रुका हुए सिंचाई प्रोजेक्ट को पूरा करने में किया जाएगा ताकि अहमदनगर जिले की कई तहसीलों की पानी की जरूरत को पूरा किया जा सके। इसके लिए साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट और  गोदावरी-मराठवाड़ा सिंचाई विकास कॉर्पोरेशन के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फडणवीस सरकार ने शिरडी साईं ट्रस्ट के चेयरपर्सन और बीजेपी नेता सुरेश हवाड़े से लोन के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने इसकी मंजूरी दे दी। इससे पहले इतना बड़ा लोन किसी सरकारी कॉर्पोरेशन को नहीं दिया गया। लोन के वापसी की कोई समयसीमा भी तय नहीं की गई है। शनिवार को लोन की रकम जारी करने के निर्देश दिए गए।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस सिंचाई प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 1200 करोड़ रुपये है। इसमें 500 करोड़ रुपये शिरडी ट्रस्ट से मिल जाएंगे और अगले दो साल में जल संसाधन विभाग 700 करोड़ रुपये जारी करेगा। दो साल में इस प्रोजेक्ट के पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। 

इस रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा गया है कि अहमदनगर जिले के अकोली, संगमनर, राहुरी, कोपरगांव और शिरडी गांवों को प्रॉजेक्ट से फायदा होगा।

गौरतलब है कि शिरडी मंदिर ट्रस्ट के पास 21,00 करोड़ रुपये का डिपोजिट है। इस ट्रस्ट की रोजाना कमाई 2 करोड़ रुपये है और सालाना 700 करोड़ रुपये की आय होती है। यहां रोजाना 70 हजार दर्शनार्थी आते हैं वहीं त्यौहारी मौसम में यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख को पार कर जाता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है